Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदुष्कर्म के बाद महिला की निर्मम हत्या कर नहर में फेंका शव,...

दुष्कर्म के बाद महिला की निर्मम हत्या कर नहर में फेंका शव, आरोपित गिरफ्तार

  • आरोपियों ने गांव से पाच सौ मीटर दूर दिया घटना को अंजाम

  • 15 वर्षों से पति से अलग मायके में रहती थी महिला

बाराबंकी। शुक्रवार की शाम बाराबंकी से दवा लेकर घर लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई, जिसका शव नहर में फेंक दिया गया। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव नहर से बरामद कर लिया। इस मामले में मसौली पुलिस ने दो आरेापितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पुलिस के समक्ष हत्या करना स्वीकार किया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। महिला 15 वर्षों से पति से अलग मायके में रहती थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मसौली थाना प्रभारी एवं रामनगर सीओ ने घटना स्थल का जायजा लिया।

15 वर्षों से मायके में रह रही थी महिला: मसौली थाना क्षेत्र की एक महिला जिसका विवाह सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र में 22 वर्ष पूर्व हुआ था। महिला का एक 18 वर्षीय पुत्र भी है, जो अपने पिता के पास रहता है। दहेज उत्पीड़न के चलते महिला अपने पति से लगभग 15 वर्षों से अलग मायके में रह रही थी। दहेज उत्पीड़न का वाद न्यायालय में विचाराधीन है। महिला को कोर्ट के आदेश पर पति गुजारा भत्ता दे रहा था।

मोटर साइकिल पर बैठा कर लाया और कर दी हत्याः दो माह पहले महिला एक दुर्षटना में चोटिल हो गई थी, जिसका उपचार बाराबंकी शहर स्थित एक आर्थों डॉक्टर के वहां से चल रहा था। शुक्रवार की दोहपर लगभग 12.30 बजे घर से डाक्टर को दिखाने लिए निकली थी, जिसके बाद देर शाम तक घर नहीं पहुंची। घबराए परिजनों ने देर रात तक महिला की खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसकी सूचना परिजनों ने नगर कोतवाली में दी। महिला के भाई के अनुसार शनिवार की सुबह बिदौरा चौराहे पर एक पान दुकानदार से पूछा गया तो उसने बताया कि मोटर साइकिल पर बैठ कर युवक के साथ गईं थी। बाइक पर बैठा कर ले जाने वाले युवक की पहचान राजू वर्मा पुत्र मोल्हे निवासी ग्राम अछेछा जहांगीराबाद के रूप में हुई।

अरोपी ने हत्या करना कबूला: पुलिस ने राजू से पूछताछ की तो उसने स्वयं और वीपेन्द्र रावत पुत्र मनीराम निवासी भटपुरवा थाना फतेहपुर के साथ मिलकर महिला की हत्या कर शव शारदा सहायक नहर में फेंकना स्वीकार किया। दोनों को मसौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के भाई ने बताया कि आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसकी बहन की हत्या कर शव नहर में फेंक था। आरोपी ने खुद घटना करना स्वीकार किया है।

शव बरामद होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि विवाहिता के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई होगी, हालांकि पुलिस ने इस पर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments