Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसावन मेला अवसर पर डीएम-एसपी ने लोधेश्वर महादेवा परिसर का किया निरीक्षण

सावन मेला अवसर पर डीएम-एसपी ने लोधेश्वर महादेवा परिसर का किया निरीक्षण

  • कांवरियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के अन्य व्यवस्था की तैयारियां भी परखी, दिए निर्देश

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में सावन माह के मेला अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मंदिर एवं मेला परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ ब्रीफिंग कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से श्रावण मास मेला के अवसर पर लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आने वाले कावंड़ियों, श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों/पार्किंग की व्यवस्था, बैरिकेटिंग, व राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनवरत प्रकाश की व्यवस्था एवं पुलिस पिकेट एवं पेट्रोलिंग, पेयजल व्यवस्था, अभरन की साफ-सफाई का जायजा लिया।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मेला में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के साथ महादेवा आडोटोरियम में ब्रीफिंग कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पन्त, राजस्व टीम सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments