शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस विभाग से रिटायर्ड डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव के साथ उनके ही बेटों और पत्नी ने मिलकर मारपीट की।
जानकारी के अनुसार, रिटायरमेंट पर मिले पैसों और पेंशन को लेकर परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि एक बेटे ने अपने ही पिता की छाती पर चढ़कर पीटा, जबकि दूसरे बेटे ने उनकी पत्नी के साथ मिलकर DSP के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
पैसों के लालच में खून के रिश्ते भूले:
बताया जा रहा है कि सरकारी सेवा से रिटायरमेंट के बाद मिले रुपये और पेंशन के बंटवारे को लेकर परिवार में कई दिनों से तनाव था। विवाद शनिवार को इतना बढ़ गया कि बेटों ने मिलकर अपने पिता पर ही हमला कर दिया।
पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित रिटायर्ड DSP को छुड़ाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।