बाराबंकी। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों एवं उनके आश्रित परिवारजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह एवं जनपद की समस्त कार्यकारिणी ने कहा कि यह निर्णय बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अत्यंत राहत देने वाला और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने से शिक्षकों और कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं कम होंगी तथा इलाज के दौरान आने वाले भारी आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।
डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की कर्मचारी हितैषी और दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। इससे बेसिक शिक्षा परिवार से जुड़े सभी सदस्यों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इस अवसर पर जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री एवं जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी जय कुमार, ललित पांडे सहित विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें सिरौलीगौसपुर ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप तिवारी, त्रिवेदीगंज अध्यक्ष शिवसागर सिंह, दरियाबाद अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, निंदूरा अध्यक्ष अनिल सिंह, बनीकोडर अध्यक्ष राजेश सिंह, रामनगर अध्यक्ष हनुमंत अवस्थी, बंकी अध्यक्ष किरन विश्वकर्मा, सूरतगंज अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, हैदरगढ़ अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धौर अध्यक्ष शिव सिंह सहित अनेक जनपदीय पदाधिकारी शामिल रहे।
सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए इस निर्णय को शिक्षक एवं कर्मचारी हित में लिया गया दूरगामी कदम बताया।