Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSढाबे पर नानवेज नहीं मिलने पर आग लगाने वाले तीन युवकों को...

ढाबे पर नानवेज नहीं मिलने पर आग लगाने वाले तीन युवकों को जेल

  • रविवार की ढाबे के छप्परों में पेट्रोल छिड़क कर लगा थी आग

बाराबंकी। नशे में धुत होकर ढाबे पर रविवार की देर रात कार से तीन युवक खाना खाने पहुंचे थे। जहां नानबेज न मिलने पर तीनों ने संचालक से अभद्रता कर ढाबे के छप्पर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी थी। जिसमें ढाबा संचालक को लाखों का नुकसान हुआ। सोमवार को कोठी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोठी थाना क्षेत्र के नूरापुर गांव निवासी उदय सिंह का छप्पर नुमा ढाबा कोठी जैदपुर रोड किनारे गांव से कुछ दूर पर संचालित था। रविवार देर रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों को नॉनवेज न मिलने पर ढाबा संचालक व कुछ अन्य लोगों से कहा सुनी कर चले गए देर रात कार व बाइक से आये और पेट्रोल डालकर ढाबे में आग लगा दी थी। और ढाबा जलकर राख हो गया था जिसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ पीड़ित ने पीआरबी पुलिस को तत्काल सूचना दी थी परंतु आरोपी फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर कोठी पुलिस ने सोमवार को पहचान करते हुए दीपक वर्मा पुत्र सूरज लाल, हरिकेश, फूलचंद निवासी कालीदीनपुरवा मजरे पिपरियहार थाना कोठी को थाना क्षेत्र के मदारपुर चौराहे से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज।

कोठी थाने के अतिरिक्त प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया आरोपियों को जेल भेजा गया है। प्रयुक्त की गई कार की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments