Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभट्ठा मालिक के उत्पीड़न से श्रमिक की मौत का आरोप

भट्ठा मालिक के उत्पीड़न से श्रमिक की मौत का आरोप

  • जिलाधिकारी से मृतक की बेटी ने की शिकायत

  • भट्ठा मालिक से आर्थिक सहायता को लेकर भाकियू ने पीएम हाउस में किया प्रदर्शन

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के भूषण ब्रिक फील्ड पर भट्ठी में कोयला झोंकने के दौरान बिगड़ी तबियत से श्रमिक की मौत पर परिजन व भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने सोमवार को जमकर हंगामा काटा। पीएम हाउस में प्रदर्शन करते हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। काफी समझाने बुझाने के बाद पोस्टमार्टम हो सका। भट्ठा मालिक व मुंशी पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना से मौत का आरेाप लगाया गया है। इस मामले का एक पत्र मृतक की बेटी ने जिलाधिकारी को भेज कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। भाकियू ने मृतक की बेटी को भट्ठा मालिक से 20 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए पीएम हाउस में परिजनों के साथ प्रदर्शन किया।

ईंट भ‌ट‌ठी में कोयल झोंकते समय तबियत बिगड़ने से हुई थी मौत: जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतुल्लापुर निवासी गोविंद का 27 वर्षीय पुत्र आलोक गांव के राहुल, नीरज, गुरूदीन आदि के साथ रविवार को दोपहर में जुग्गौर स्थित भूषण ब्रिक फील्ड पर कार्य करने गया था। दोपहर में ईंट पकाने के लिए आग में कोयले की झोंकाई करते समय आलोक का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। जिससे आनन-फानन में साथियों के साथ मोटर साइकिल से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भट्ठा मालिक शशि भूषण व ठेकेदार की शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से आलोक की मौत का आरोप लगा रहे हैं। मृतक की पुत्री सुषमा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि तीन माह से उसके पिता को बिना पैसे दिए भट्ठा मालिक जबरन कार्य करवा रहे थे।

पीएम हादस में धरना प्रदर्शनः मृतक की पुत्री को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिलाए जाने के लिए भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राम बरन वर्मा के नेतृत्व में तहसील नवाबगंज अध्यक्ष लल्लन रावत, मीडिया प्रभारी सतीश शर्मा, विजय कुमार वर्मा, कपिल वर्मा युवा मंडल अध्यक्ष, अंकित वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मसौली, महेश प्रसाद ब्लॉक अध्यक्ष हरख, दौलतराम सहित काफी संख्या में पहुंची महिलाओं एवं पुरुषों ने पीएम हाउस में धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने भाकियू की मदद से बिना आर्थिक सहायता दिलाए जाने के आश्वासन पर शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

भट‌ठा श्रमिक की मौत  पर पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठे मृतक के परिजन व भाकियू पदाधिकारी
भट‌ठा श्रमिक की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में धरने पर बैठे मृतक के परिजन व भाकियू पदाधिकारी
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments