Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु नोडल अध्यापकों का...

आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु नोडल अध्यापकों का प्रशिक्षण संपन्न

बाराबंकी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालयी शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विकास खंड सिरौलीगौसपुर के नोडल अध्यापकों की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला 13 मार्च , 14 एवं 16 मार्च को श्री सुंदरलाल महाविद्यालय, औरेला सैदनपुर में संपन्न हुई।

कार्यशाला में नोडल अध्यापकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, सर्वेक्षण प्रक्रिया, विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उन्हें विद्यालय में नामांकित कर शिक्षा से जोड़ने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि क्षेत्र में एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सक्रिय रूप से कार्य करना आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन श्याम जी, पुष्पेंद्र, वेद प्रकाश, रश्मि शुक्ला, प्रदीप, अर्चना मिश्रा, अभिषेक तिवारी एवं संतोष सैनी ने नोडल अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस दौरान आशुतोष कुमार, दिलीप तिवारी, खुर्शेद अली, रामपाल, सुरेंद्र कुमार, अमरदीप सिंह,रविकुमार राय, अपर्णा श्रीवास्तव, पूजा जायसवाल, प्रदीप वर्मा, मोहम्मद इरफान, सद्गुरु शरण, संतोष वर्मा, नवीन मिश्रा सहित विकास खंड के 133 विद्यालयों के नोडल अध्यापक प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में शिक्षकों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र विद्यालय से जोड़ने का कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments