Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहिला सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मचा कोहराम

महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मचा कोहराम

बाराबंकी। जिले के सतिरख एवं मसौली थाना क्षेत्र में एक महिला सहित दो लोगों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर दोनों स्थानों पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से मामले में पूछताछ की।

सतरिख थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर निवासी मंगल रावत की 34 वर्षीय पत्नी सावित्री ने गुरुवार की भोर खाना बनाने के बाद घर के अंदर ताड़ के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह सब्जी का भुगतान करने नवीन मंडी गए मंगल को उसके छोटे बेटे विकास ने फोन करके घटना की जानकारी दी। परिजनों को फांसी लगाने के कारणों की जानकारी नहीं है। महिला तीन बच्चों की मां थी। सतरिख पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों से वार्ता की, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना मसौली थाना क्षेत्र के देवकलिया गांव में हुई यहां के निवासी सूर्य प्रकाश के 43 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार वर्मा बदोसरांय के मौलाबाद में मेडिकल स्टोर के साथ क्लीनिक चलाते थे। गुरुवार की सुबह संदीप का शव घर के अंदर छत के पंखे से लटका पाया गया। बताया जाता है कि संदीप की दूसरी पत्नी आरती कहासुनी के बाद अपने मायके ठकुरिया गांव चली गई थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने शव लटका देखा तो मामले की जानकारी उसकी पत्नी आरती को दी। घटना की जानकारी होने पर पत्नी घर पहुंची। संदीप के दूसरी पत्नी से एक तथा पहली पत्नी से एक पुत्र है। मसौली पुलिस जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची। जहां आसपास के लोगों से वार्ता कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में फांसी लगाने के कारणों की जानकारी में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments