Saturday, March 7, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमामा जल्दी आओ पापा ने मम्मी को मार दिया है........

मामा जल्दी आओ पापा ने मम्मी को मार दिया है……..

  • वीडियो काल करके पुत्री ने मामा को दिखाया मां का शव

  • संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

बाराबंकी। एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। महिला के पैर पलंग पर मुंड़े हुए थे। मृतका की बड़ी पुत्री ने वीडियो काल से मामा को घटना की जानकारी देकर कहा कि मामा जल्दी आओ मम्मी को पापा ने मार दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति नशे का लती बताया जाता है जिस पर गैर महिला से संबंध होने की बात सामने आ आयी है।

बस्ती जिले के नचना मरवटिया बाबू निवासी ओमकार प्रजापति की बड़ी बहन संजू देवी की शादी 28 मई 2014 को बस्ती के ही वाल्टरगंज थाना के पिपराजप्ती निवासी बृजेश प्रजापति से हुई थी। वर्तमान में वह कोतवाली नगर के आवास विकास कालोनी में स्थित अपने निजी मकान में रह रहे थे। उनकी आठ वर्षीय पुत्री वैश्णवी और दूसरी पांच वर्ष की श्रीनिका है। भाई ओमकार प्रजापति का आरोप है कि करीब एक वर्ष से पति-पत्नी के बीच किसी लड़की से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद हो रहा था। बहनोई बृजेश का किसी युवती से संबंध हो गया था। कई बार बृजेश को समझाने का प्रयास किया गया। बहन उस लड़की को लेकर हस्ताक्षेप करती तो उसको हत्या की धमकी देते थे। आरोप है कि सास पुष्पा देवी, ससुर परशुराम प्रजापति और देवर राहुल प्रजापति के उकसाने पर बहनोई बृजेश प्रजापति ने 26 अगस्त की रात बहन का गला दबाकर हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। भांजी वैश्णवी ने वीडियो काल करके घटना स्थल दिखाया और कहा मामा जल्दी आओ मम्मी को पापा ने मार दिया है।

सूचना पर देर रात 12.30 बहन के घर पहुंचे। नगर कोतवाल आरके राना ने बताया कि फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किए हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के भाई के अनुसार जीजा शराब के लती थे और किसी युवती से संबंध थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments