Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखाद न मिलने से परेशान किसान ने किया आत्मदाह की कोशिश तो...

खाद न मिलने से परेशान किसान ने किया आत्मदाह की कोशिश तो मिली खाद

बाराबंकी। सुबह से लाइन में लग कर खाद के लिए खड़े एक किसान ने खुद पर डीजल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। जिसके बाद आसपास खड़े किसानों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद वहां मौजूद किसानों में अफरा तफरी मच गई। डीजल डालने के बाद किसान भाग खड़ा हुआ। वहां मौजूद महिलाओं ने उसके घर पहुंच कर परिजनों को जानकारी दी। इधर घटना के बाद दो बोरी खादी उसे दे दी गई जिसे परिजन लेकर घर चले गए।

दरियाबाद के अलियाबाद में बड़नपुर साधन सहकारी समिति स्थित है। यहां पर यूरिया खाद का वितरण शुरू हुआ। सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। महिलाएं भी काफी संख्या में रही। दोपहर में अलियाबाद का ही रामदेव भी कतार में था। जानकारी के मुताबिक काफी देर तक खाद नहीं मिली। जिस पर वह पहले सचिव समेत अन्य कर्मियों से भिड़ गया। इसके बाद वह वहां से चला गया और लौट कर आया तो हाथ में लिए बोतल में डीजल था। सैकड़ों किसान कुछ समझ पाते कि वह अपने ऊपर डीजल डाल कर आग लगाने का प्रयास करने लगा। इतने में किसानों ने उसे पकड़ लिया। सचिव आदि कर्मी भी पहुंच गए। वह घर भाग गया। उसको दो बोरी खाद दी गई, जिसे घर से आये उसके भाई ले गए। उसके भाई ने बताया कि वह नशे में था। सचिव ओमकार नाथ मिश्र ने बताया कि युवक नशे में था। डीजल लेकर आया था। बोतल खोला तभी लोगों ने पकड़ लिया। उसे खाद दी गई है। उसके घर वाले भी युवक के कृत्य से नाराज हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments