-
सुबह-सुबह ग्रामीणों ने देखा अनोखा नजारा
बाराबंकी। बाराबंकी शहर से लगभग 10 किमी दूर कमरावां वेटलैंड रविवार की सुबह बेहद खास रहा। यहां ग्रामीणों ने पहली बार देखा कि देश के नामचीन वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर अपने बड़े-बड़े कैमरों के साथ झील के किनारे पक्षियों की फोटो खींच रहे थे। कुल 25 से अधिक फोटोग्राफर्स इस इवेंट में शामिल हुए।
वन विभाग और WLC संस्था ने कराया आयोजन: यह आयोजन वन विभाग और बाराबंकी की ही महिला उद्यमी सरिता की संस्था WLC (वाइल्डलाइफ एंड लेक कंजर्वेशन) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसमें वेटलैंड संरक्षण पर वर्षों से काम कर रहे नवीन बनौधा के मार्गदर्शन और ग्राम प्रधान पाटमऊ राजकिशोर वर्मा की सहभागिता रही।
पहली बार बाराबंकी में बर्ड वॉचिंग इवेंट: जनपद बाराबंकी में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ। फोटोग्राफर्स में प्रखर कृष्ण, अरुणा सिंह, अभय राज सोमवंशी, अतुल सिंह चौहान, तथा टाइम्स ऑफ इंडिया और द हिंदू के फोटो जर्नलिस्ट्स भी शामिल रहे।
झील पर दिखे 50 से अधिक पक्षी: फोटोग्राफर्स को यहां सारस देखकर सबसे ज्यादा उत्साह हुआ। इस दौरान साइबेरियन स्टोनचैट, ब्लूथ्रोट, 🕊️ गडवाल, कॉटन टील, कॉमन सैंडपाइपर, 🕊️ ग्रे-हेडेड लैपविंग, ब्लैक टेल्ड, डविट
🕊️ सिट्रिन वैगटेल, टाउनी ईगल, स्टेपी ईगल, 🕊️ पेंटेड स्टार्क, व्हाइट आइबिस, कार्मोरेंट, डार्टर, 🕊️ पौंड हेरोन, लाल अंजन, जकाना, विसलिंग डक, तथा भूरा तीतर आदि प्रवासी पक्षी और स्थानीय प्रजातियों में ये पक्षी नजर आए।
DFO ने की सराहना: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएफओ आकाश दीप बधावन रहे। उन्होंने ग्रामीणों व फोटोग्राफर्स से बातचीत कर वेटलैंड संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सराहना की। ग्राम प्रधान राजकिशोर वर्मा ने झील के पास सारस संरक्षण केंद्र के लिए जमीन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।




