चौराहे पर बुलाकर हमले का आरोप, बचाने पहुंचे पति व जेठ भी हुए घायल
बाराबंकी। खेत में धान रोपाई को लेकर हुए विवाद में महिला को बुलाकर उस पर कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला लहूलुहान हो गई। मारपीट में महिला पति व जेठ भी घायल हैं। टिकैतनगर पुलिस ने मामले में आरोपित पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना टिकैतनगर के अजईमऊ की मोहिनी पत्नी चेतराम ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें बताया कि खेत में धान की रोपाई के लिए ग्राम बढ़इन पुरवा के अमित पुत्र जगई, गोपाल को ठेका दिया था। लेकिन समय पर धान की ठीक से रोपाई नहीं की गई, जिसका महिला के पति ने विरोध तो आरोपितों ने मंगलवार को देर शाम बतसिया चौराहा बुलाया। आरोप है कि शाम में चौराहा पहंचने पर आरोपितों गालियां देना शुरू कर दिया। वादी के अनुसार ननके ने कुदाल महिला के सिर पर वार कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पति चेतराम व जेठ राजकुमार उर्फ मुन्ना को भी पीटकर घायल कर दिया गया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता ने थाना टिकैतनगर पहुंचकर मामले की तहरीर दी, पुलिस ने घायलों का चिकित्सा परीक्षण कराकर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रत्नेश पांडे का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की की जा रही है। इसी थाना के जदवापुर निवासी मौजीराम ने का आरोप है कि उनके खेत की मेड़ को पड़ोसी थाना रानीकटरा के रामसरन ने जबरन जोत लिया। जब उन्होंने विरोध किया तो रामसरन ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।