Tuesday, April 29, 2025
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगोदभराई के इतना मांग लिया दहेज, नहीं देने पर शादी से किया...

गोदभराई के इतना मांग लिया दहेज, नहीं देने पर शादी से किया इनकार, 30 अप्रैल को होनी थी शादी

  • युवती के पिता ने वर पक्ष पर दर्ज कराया मुकदमा

बाराबंकी। गोदभराई के बाद वर पक्ष लगातार दहेज की डिमांड बढ़ा रहा था। जिसे कन्यापक्ष की ओर से पूरा करने में असमर्थता जताई गई तो वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है। जबकि युवती का विवाह 30 अप्रैल को होना तय हुआ था। देवा पुलिस ने वर पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफेदाबाद निवासी अमरनाथ ने तहरीर दी कि उनकी पुत्री श्रद्धा शुक्ला का विवाह देवा के उखड़ी निवासी अशोक अवस्थी के पुत्र अंकित अवस्थी से तय हुआ था। विवाह में दहेज के रूप में चार लाख रुपये नगद व आठ लाख की कार देना तय हुआ था। अमरनाथ ने बताया कि पिछली 20 फरवरी को एक गेस्ट हाउस में गोदभराई की रस्म हुई। जिसमें करीब साढ़े चार लाख रुपये खर्च हुए। 18 अप्रैल को तिलक व 30 अप्रैल को शादी होनी थी जिसके लिए मैरिज लान व कैटर्स बुक कर लिए थे। बीते दिनों लड़के पक्ष ने घर बुलाकर दहेज में ब्रेजा कार देने व बुक मैरिज लान बदलने की बात रखी। उनकी बात मान ली। अमरनाथ का आरोप है कि इसके बाद लड़के के पक्ष की तरफ से ढाई लाख रुपये एडवांस में मांग की गई। असमर्थता जताने पर अंकित के पिता अशोक ने विवाह करने से मना कर दिया। काफी अनुनय विनय के बाद भी लड़के वाले नही माने मजबूरन देवा थाने में शिकायत करना पड़ा। थाने पहुंचे लड़के व उसके पिता समझौता करते हुए शादी करने के लिए राजी हो गए व सुलहनामा पर हस्ताक्षर कर दिये। घर पहुंचकर पिता अशोक अवस्थी पुनः फोन पर शादी न करने की बात कहने लगे। थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments