-
कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर में शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी पर श्रीराम के आदर्शों से कराया परिचित
बाराबंकी। कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर में शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी उत्सव के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों, धर्म, सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रेरणादायी संदेश दिया गया। रामचरितमानस की चौपाई “सखा धर्ममय अस रथ जाकें। जीतन कहँ न कतहुँ रिपु ताकें॥” के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए सद्गुण अपनाने की प्रेरणा दी गई।
कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जब विभीषण ने श्रीराम को बिना रथ और कवच के रावण से युद्ध करते देखा, तो वे चिंतित हो गए। इस पर प्रभु श्रीराम ने उन्हें धर्ममय रथ का महत्व समझाया।




