Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचालक को मरणासन्न कर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाश मुठभेढ़ में गिरफ्तार, एक...

चालक को मरणासन्न कर ई-रिक्शा लूटने वाले बदमाश मुठभेढ़ में गिरफ्तार, एक घायल

  • बदमाशों के पास से पुलिस ने ई-रिक्शा की बैट्री व नकदी सहित अन्य सामान किया बरामद, दो घटनाओं का राजफाश

बाराबंकी। चालक को मरणासन्न कर ई-रिक्शा, नगदी और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया, बचते हुए पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक बदमाश पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया। गिरोह के पकड़े गए तीन बदमाशों के पास से लूटा गया ई-रिक्शा बैट्री, नगदी सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

देवा पुलिस  क्राइम ब्रांच के साथ 29 अप्रैल की रात ग्राम कोटवा कलां नहर पटरी के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को आता देख पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। बदमाश रुकने के बजाए वहां से भागने लगे तो बाइक फिसल कर नहर पटरी के नीचे बाग की तरफ चली गई। पुलिस से बचने के लिए बदमाश पेड़ के पीछे से छिपकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। बचते हुए पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर गया। घायल आरोपित जहांगीराबाद के सादीपुर निवासी वीरेंद्र पाल उर्फ गोले पुत्र जैसी राम और उसके साथी जहांगीराबाद के अनरवा गांव के मनोज कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद कर उनके कब्जे से लूटे गए ई-रिक्शा की बैट्री व 25 हजार रुपये सहित उनकी बाइक बरामद की है। आरोपितों की गिरफ्तारी से दो ई-रिक्शा लूट की वारदातों का राजफाश हुआ है। पूछताछ से पुलिस को पता चला कि लूट के बाद बदमाशों ने ई-रिक्शा की बैट्री मसौली के नाग बैट्री की दुकान पर आनंद नाग व लाल जी को बेचते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आनंद नाग निवासी त्रिलोकपुर में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 27 अप्रैल की रात देवा विशुनपुर से भाड़े पर बुक कराकर एक ई-रिक्शा को टीकापुर जंगल के पास लूटकर चालक श्याम मोहन बाजपेई निवासी विशुनपुर को बंधक बनाकर डाल दिया था। चालक का मोबाइल, रुपये व आधार कार्ड भी छीन लया गया था। वहीं मसौली के अशफाक से 21 अप्रैल की रात भाड़े पर ले जाने के बहाने उनको मारपीट कर ई-रिक्शा, मोबाइल छीन लिया गया था। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि वीरेंद्र पाल पर जहांगीराबाद में चार मुकदमे दर्ज हैँ। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments