Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतालाब में उतराता मिला व्यक्ति का शव

तालाब में उतराता मिला व्यक्ति का शव

बाराबंकी। मंगलवार को 11 बजे निकले एक व्यक्ति का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में बुधवार की सुबह उतराता हुआ लोगों ने देखा। पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। परिजन पैर फिसलने से तालाब में डूबने की आशंका जता रहे हैं।

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ममरखापुर निवासी 45 वर्षीय शिव कुमार मंगलवार की सुबह 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद लौट कर नहीं आये। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह छह बजे टहलने गये ग्रामीणों ने शिव कुमार का शव गांव के बाहर तालाब में उतराता हुआ देखा। घटना की सूचना से मौके पर काफी उमड़ पड़ी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments