पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्रों पर दर्ज किया केस
अस्पताल में पत्नी से मारपीट चिकित्सक ने किया था विरोध
बाराबंकी। हॉस्पिटल अंदर के पत्नी की पिटाई कर रहे पति को डाक्टर ने मारपीट करने से मना किया। जिससे आग बबूला हुए पति व उसके घर वालों ने मिलकर केबिन में घुसे और जाति सूचक गाली देते हुए डाक्टर का गला दबा दिया। बचाने दौड़े डाक्टर के भाई को भी आरोपितों ने लात घूसों से पीटन दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जान बचाई। पीड़ित डाक्टर की तहरीर पर आरोपित पिता-पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगर स्थिति जन सेवा हॉस्पिटल के संचालक डा.वीरेन्द्र सिंह पुत्र राम खेलावन ने बताया कि 22 अपै्रल को 11 बजे मकान मालिक ने अपने बहू का आपरेशन करवाया था। संचालक के अनुसार तीन दिन बाद हॉस्पिटल में भर्ती साइमा बानो का पति मो. कौशेन अपनी पत्नी को मारपीट रहा था। जिसका उन्होंने विरोध किया तो मो.कौशेन उल्टाा डाक्टर को ही धमकाने लगा। डॉक्टर के अनुसार अपने पिता अब्दुल बाकी के साथ हॉस्पिटल पहुंचे मो कौशेन केबिन में घुस आया। आरोप है कि केबिन में घुस कर दोनों ने उसे जाति सूचक गाली देते देना शुरू कर दिया और उनका गला दबा दिया। इतना ही नहीं बचाने दौड़े डाक्टर के भाई सुशील कुमार को भी आरोपियों ने लातघूसों से पीटना शुरू कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने मौके पहुंच कर पीड़ित चिकित्सक व उनके भाई की जान बचाई। पीड़ित डाक्टर वीरेन्द्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरेापित पिता-पुत्रों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।