-
सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुए हमले पर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन
-
दोषियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
समाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, हिंसा का सहारा नहीं लेते-अरविंद सिंह गोप
राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने धरने पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम समाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, हम हिंसा का सहारा नहीं लेते, हमारा हथियार एकता शांति है, जिसके दम पर सर्व समाज के हक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा की लड़ाई लड़ते रहे हैं, इस लड़ाई में ना झुकेंगे ना डरेंगे ना टूटेंगे और जब-जब पीडीए समाज को जुल्म और ज्याद्ती से दबाने का प्रयास होता हैं हम समाजवादी हर उस जुल्म के खिलाफ सीना तानकर हर संघर्ष करने को हरदम तैयार रहते हैं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा गरीब कमजोरों के हक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहते हैं।
RELATED ARTICLES




