Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसमाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, हिंसा का सहारा...

समाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास रखते हैं, हिंसा का सहारा नहीं लेते-अरविंद सिंह गोप

  • सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हुए हमले पर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन

  • दोषियों पर कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बाराबंकी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर और उनके काफिले पर हुए हमले पर विरोध प्रदर्शन किया। गन्ना कार्यालय के परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन धरने में सपाईयों ने हमले को कायराना करार देते हुए निंदा की।

राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप ने धरने पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम समाजवादी लोग संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, हम हिंसा का सहारा नहीं लेते, हमारा हथियार एकता शांति है, जिसके दम पर सर्व समाज के हक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा की लड़ाई लड़ते रहे हैं, इस लड़ाई में ना झुकेंगे ना डरेंगे ना टूटेंगे और जब-जब पीडीए समाज को जुल्म और ज्याद्ती से दबाने का प्रयास होता हैं हम समाजवादी हर उस जुल्म के खिलाफ सीना तानकर हर संघर्ष करने को हरदम तैयार रहते हैं, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा गरीब कमजोरों के हक अधिकारों की रक्षा सुरक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार रहते हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने लोकतंत्र में हिंसा का रास्ता अपनाने वालों की कायरता और अराजकता ना समाजवादी पार्टी ने कभी बर्दाश्त की है ना कभी बर्दाश्त करेगी हम सब पीड़ीए समाज के लोग रामजीलाल सुमन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े।
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि करणी सेना का हमला न केवल एक व्यक्ति पर है बल्कि या हमारे संवैधानिक मूल्य अभिव्यक्त की स्वतंत्रता और दलित समुदाय की आवाज की स्वतंत्रता दबाने की साजिश है हम इसकी पुरजोर निंदा करते हुए संवैधानिक कार्रवाई करने की मांग करते हैं।
जैदपुर विधायक ने कहा कि यह हमला हम सब दलित पिछड़े पीड़ीए समाज के लोगों पर किया गया हमला इस हमले की गूंज 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में दिखाई देगी।
जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा रामजीलाल सुमन पर किया गया हमला समाजवादी पार्टी की विचारधारा पर किया गया हमला करणी सेना ने उनके बयान को बहाना बनाकर या जो हिंसा का रास्ता अपनाया है यह सरा सर गलत है क्या एक संसद को अपनी बात कहने का हक नहीं है।
पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधायक राममगन रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने धरने को संबोधित करते हुए रामजीलाल सुमन पर हुए हमले की पुरजोर निंदा की। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर संवैधानिक कार्रवाई की मांग के लिए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सौंपा गया।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रवक्ता फैजान किदवई, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, हुमायूं नईम खान, गामा यादव विकास यादव, लल्लन वर्मा, अदनान चौधरी, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू ,कामता प्रसाद यादव, सभासद ताज बाबा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, महिला सभा अध्यक्ष श्रीमती पूनम यादव, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, छात्र सभा अध्यक्ष मोनू रावत, व्यापार सभा अध्यक्ष निर्मल वर्मा, अंकित चौधरी, गौतम रावत, राधेश्याम यादव, सुरेश चंद्र गौतम, हरिराम यादव, निखिल वर्मा, अखिल वर्मा, आजम मलिक, सिराज उस्मानी, शकील सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी एडवोकेट, मोहम्मद आफाक, ज्ञान सिंह यादव, सहित जनपद के विभिन्न विधानसभाओं से पधारे विधानसभा अध्यक्ष फ्रंट संगठनों के अध्यक्ष के साथ काफी संख्या में महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments