Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS262 वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नहीं दिया वोट

262 वकीलों ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में नहीं दिया वोट

  • शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव सहित 2035 वकीलों ने किया मतदान

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हो गया। कुल 2297 मतदाताओं में से कुवल 2035 ने मतदान किया। जबकि 262 मतदाताओं ने मतदान स्थल पर उपस्थिति ही नही दर्ज कराई।  अधिवक्ता से नेता बने पूर्व विधायक रामनगर शरद अवस्थी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव व पूर्व अध्यक्ष शशांक कुशमेश वा संतोष सिंह ने भी मताधिकार का उपयोग किया।

दोपहर में बढ़ी तेजी: सुबह शुरु हुए मतदान की गति शुरुआत में धीमी रही लेकिन बाद में मतदान की गति तेज हुई। दोपहर में काफी संख्या में अधिवक्ता मतदान करने मतदान स्थल पहुंचे। काफी भीड़ एकत्र हो जाने के कारण चुनाव व्यवस्था में लगे सभी कर्मयोगियों को डेढ़ बजे लंच में भी मतदान कराया गया। सहायक चुनाव अधिकारी मुरलीधर त्रिवेदी,आलोक वर्मा ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए लंच का समय चेंज कर डेढ़ बजे के बजाय दो से ढाई बजे किया गया।

शील हुए मतबाक्स: चुनाव के बाद साम पांच बजे शील किए गए मतबाक्स को सुरक्षित रूम में डबल लाक में शीलबंद कर रखा गया है। इन सभी मतबाक्सो को 9 मई को सभी प्रत्याशियों, या उनके अभिकर्तावों की उपस्थिति में सुबह 9 बजे खोला जायेगा। मतपत्रों की बंडलिंग के बाद मतगणना सुरु होगी जो परिणाम प्राप्ति तक जारी रहेगी। पदाधिकारियों के परिणाम शाम तक प्राप्त होने की संभावना है तथा कार्यकारिणी के परिणाम विलंब से प्राप्त होने की संभावना जताई जा रही है क्यों की सदस्यों के पद पर कई कई प्रत्याशी मैदान में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments