Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमां शारदा देवी महाविद्यालय में छात्रों को दिया गया पीएम सूर्य घर...

मां शारदा देवी महाविद्यालय में छात्रों को दिया गया पीएम सूर्य घर योजना का प्रशिक्षण

आठ दिवसीय प्रशिक्षण में कौशल विकास में निपुण छात्रों को दिया गया प्रमाण पत्र

बाराबंकी। टिकैतनगर क्षेत्र में मां शारदा देवी महाविद्यालय फत्तापुर कला नियामतगंज में चल रहा आठ दिवसीय पीएम सूर्य घर योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को सम्पन्न हो गया। मोती लाल ग्लोबल फांउडेशन की ओर से हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को कौशल विकास में निपुणता का प्रमाण पत्र भी दिया गया।

मां शारदा देवी महाविद्यालय में सूर्य घर योजना प्रशिक्षण में 60 विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें से 59 छात्र व छात्राएं सफल हुई हैं। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक ई० रवि कांत गोस्वामी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। उन्होंने बताया नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षण देकर उन्हें कौशल विकास के तहत आत्म निर्भर बनाया गया है। यह पहल स्थानीय लोगों को सशक्त बनाती है, भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों का समर्थन करती है, और बढ़ते सौर क्षेत्र में उद्यमशीलता को बढ़ावा देती है। प्रशासक संतोष शुक्ला, प्राचार्य डा0 दिनेन्द्र सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, विशाल कश्यप, सुशील यादव, आशुतोष श्रीवास्तव, सूरज वर्मा, कंचन वर्मा, प्रीति वर्मा, ऐमन फातिमा,ट्रेनर एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments