Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसड़क हादसे में गोंडा के दो भाईयों सहित चार की मौत, दो...

सड़क हादसे में गोंडा के दो भाईयों सहित चार की मौत, दो घायल

  • अज्ञात बस ने गोंडा जा रहे बाइक सवार दो भाईयों को रौंदा

बाराबंकी। गोंडा-रामनगर मार्ग पर शनिवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात बस ने सामने से बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे दूसरे युवक को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक आपस में चचेरे भाई थे। दोनों बाराबंकी से गोंडा अपने घर जा रहे थे। वहीं दरियाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए हादसे में ससुराल से लौट रहे युवक की मौत हो गई। मोहम्मदुपर खाला थाना क्षेत्र में सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में एक युवकी मौत हो गई जबकि दो दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

गोंडा जनपद के पूरेअंगद गांव निवासी तिलक राम का 20 वर्षीय पुत्र सुनील बाराबंकी में आवास विकास कालोनी में किराये के कमरे में रहता था। जहां से वह लखनऊ के बीबीडी के पास चाय की दुकान पर काम करने के लिए आता जाता था। सुनील के साथ बदलू का 22 वर्षीय राजन भी कुछ दिनों से आवास विकास में रह रहा था। राजन हरियाणा प्रदेश में होटल में नौकरी करता था। शनिवार रात लगभग 9.30 बजे दोनों अपनी बाइक से गोंडा जा रहे थे। इसी दौरान बहराइच-बाराबंकी मार्ग पर रामनगर थाना क्षेत्र में गनेशपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात बस ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में राजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर अवस्था में रामनगर पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से सुनील को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामनगर पुलिस ने राजन के पास से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर गोंडा में परिजनों से संपर्क का हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
नहीं मिली बाइकः मृतक राजन के पिता बदलू ने बताया कि जिस बाइक से राजन और सुनील गोंडा जा रहे थे। हादसे के बाद से वह बाइक गायब है, जिसका पता नहीं चल सका है।

ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौतः बदोसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गांव निवासी 34 वर्षीय बलराम यादव शनिवार को दरियाबाद थाना क्षेत्र में अपनी ससुराल गया था। जहां से देर रात लगभग 11.30 बजे बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान टिकैनगर-रामनगर मार्ग पर मदारपुर के निर्माणाधीन पुलिया से टकरा गया। हादसे में मरणासन्न बलराम को स्थानीय लोगों के मदद से सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय एंबुलेंस से भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दो गंभीरः शनिवार देर रात बैरानामऊ मंझारी निवासी उत्तम चौहान पिपरी महार निवासी अपने बहनोई गौरी शंकर के साथ सूरतगंज से लौट रहे थे। इसी दौरान महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर कुरेलवा गांव के पास बंजरा निवासी श्यामू की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में उत्तम चौहान, गौरी शंकर व श्यामू यादव घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments