-
पुलिस को गिरोह के सरगना सहित फरार सदस्यों की तलाश जारी
धोखाधड़ी व जालसाजी कर संपत्ति हड़पने वाले दो गैंगेस्टर आरोपित गिरफ्तार
देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन के बाद 10 मई को धोखाधड़ी और जालसाजी कर लोगों की संपत्ति हड़पने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना सिराज अहमद पुत्र कमाल अहमद निवासी गुलाचीन मंदिर अलीगंज लखनऊ सहित सक्रिय सदस्य सतीश शुक्ला पुत्र स्वामीदयाल निवासी सेक्टर एम, अलीगंज लखनऊ, इंद्रबहादुर पुत्र जगन्नाथ निवासी सेक्टर एच, सहारा स्टेट जानकीपुरम लखनऊ, मोहम्मद आमिर पुत्र कमरुद्दीन निवासी जबरीखुर्द कुर्सी व जलालुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन जबरीखुर्द कुर्सी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से वांछित सतीश शुक्ला व इंद्रबहादुर को देवा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
RELATED ARTICLES



