Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSधोखाधड़ी व जालसाजी कर संपत्ति हड़पने वाले दो गैंगेस्टर आरोपित गिरफ्तार

धोखाधड़ी व जालसाजी कर संपत्ति हड़पने वाले दो गैंगेस्टर आरोपित गिरफ्तार

  • पुलिस को गिरोह के सरगना सहित फरार सदस्यों की तलाश जारी

बाराबंकी। धोखाधड़ी और जालसाजी कर लोगों की संपत्ति हड़पने वाले गिरोह में गैंगेस्टर एक्ट के वांछित दो आरोपितों को देवा पुलिस ने रविवार को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह के सरगना सहित तीन गैंगेस्टर आरोपित अभी भी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में लगी है।

देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने जिला मजिस्ट्रेट से अनुमोदन के बाद 10 मई को धोखाधड़ी और जालसाजी कर लोगों की संपत्ति हड़पने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सरगना सिराज अहमद पुत्र कमाल अहमद निवासी गुलाचीन मंदिर अलीगंज लखनऊ सहित सक्रिय सदस्य सतीश शुक्ला पुत्र स्वामीदयाल निवासी सेक्टर एम, अलीगंज लखनऊ, इंद्रबहादुर पुत्र जगन्नाथ निवासी सेक्टर एच, सहारा स्टेट जानकीपुरम लखनऊ, मोहम्मद आमिर पुत्र कमरुद्दीन निवासी जबरीखुर्द कुर्सी व जलालुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन जबरीखुर्द कुर्सी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से वांछित सतीश शुक्ला व इंद्रबहादुर को देवा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
देवा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को वांछित सतीश शुक्ला व इन्द्रबहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फरार चल रहे गिरोह के अन्य गैंगेस्टर वांछित की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments