डीएम, एसपी कारागार परिसर में किया ओपन जिम का लोकार्पण
दोनों ने कारागार का औचक निरीक्षण कर की सघन चेकिंग
बाराबंकी। अब जिला कारागार के बंदी भी जिम का आनंद लेकर अपनी सेहत सुधार सकेंगे। कारागार मुख्यालय ने जिला कारागार परिसर में ओपन जिम शुरु कराया है। जिसका लोकार्पण भी डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से सोमवार को किया।
कारागार परिसर में ओपन जिम खोलने का उददेश्य बंदियों के शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना एवं उन्हें एक स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए प्रेरित करना है। डीएम ने भी कारागार के इस नवाचार की काफी सराहना की। डीएम ने लोकार्पण के बाद कहा कि जिम करने से बंदियों को मानसिक तनाव से भी राहत मिलेगी तथा उनके पुनर्वास में भी सहायता प्राप्त होगी।
लोकार्पण मौके पर इस अवसर पर कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार,जेलर जेपी तिवारी सहित अनेक कारागार कर्मी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।




