Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसात दिन में तीन बालिकाओं के अपहरण से नगर पुलिस की उड़ी...

सात दिन में तीन बालिकाओं के अपहरण से नगर पुलिस की उड़ी नींद

बाराबंकी : सात दिन के अंदर तीन बालिकाओं के अपहरण ने नगर कोतवाली पुलिस की नींद उड़ा कर रख दी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सर्विलांस की मदद से अपहृत बालिकाओं की खोज में जुटी है। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है।

कोतवाली नगर में एक महिला ने तहरीर दी थी जिसमें उसने बताया कि उसकी 13 वर्षीय पौत्री 19 मई की सुबह स्कूल ड्रेस में बैग लेकर स्कूल के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से वह लापता है। जिसका कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वहीं नगर के एक मुहल्ला निवासी महिला के अनुसार उसकी 12 वर्षीय पुत्री 25 मई को रात में दो बजे घर से कही चली गई है। इससे पूर्व तीन माह पहले भी बालिका बंकी निवासी अर्शलान के साथ चली गई थी, जिसे उन लोगों ने बरामद कर लिया था। परिवारजन ने आशंका जताई है कि अर्शलान ही उसका अपहरण कर ले गया है।किशोरी घर से पांच लाख रुपये भी ले गई है। तीसरे मामले में मूल रूप से देवा अंतर्गत रहने वाली महिला परिवार के साथ शहर के एक मुहल्ले में रहती हैं। जिसने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 मई की दोपहर उनकी 13 वर्षीय पुत्र घर से लापता हो गई। दो मोबाइल नंबर पुलिस को बताते हुए परिवारजन ने एक व्यक्ति पर आशंका जताई है। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर नगर कोतवाल पुलिस सर्विलांस की मदद से अपहृता के साथ अपहरणकर्ता की तलाश में लगी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments