बाराबंकी। रिजर्व पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउण्ड में पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। जिसके बाद उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ कराई। पुलिस लाइन में कार्यालयों का निरीक्षण भी किया।
रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउड में शुक्रवार को पहुंच कर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इसके बाद एसपी ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी। इसके साथ ही टर्न आउट चेक कर अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल की कार्यवाही कराई गयी। यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने के साथ आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।




