Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकाम कर रहे शटरिंग श्रमिक का बिगड़ा संतुलन, छत से गिरकर मौत

काम कर रहे शटरिंग श्रमिक का बिगड़ा संतुलन, छत से गिरकर मौत

बाराबंकी। निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का काम कर रहा श्रमिक अचानक छत से गिर गया। गंभीर अवस्था में परिजन व मकान मालिक उसे आनन-फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों नाजुक स्थिति देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे घायल श्रमिक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी गांव निवासी लल्लू मिश्रा के मकान का निर्माण चल रहा र्है। शुक्रवार को मकान की छत ढलाई की तैयारी चल रही थी। वहीं पर शटरिंग श्रमिक अपने अन्य साथियों के साथ काम कर रहा था। इस दौरान तिलक राम संतुलन बिगड़ गया, जिससे अचानक छत से जमीन जा गिरा। छत पर गिरने से तिलक राम मरणासन्न हो गया, उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें भी पहुंची। आनन-फानन में लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे तिलकराम की उपचार दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिकैतनगर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments