Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमेंथा टंकी फटने से दंपत्ति सहित चार झुलसे, भर्ती

मेंथा टंकी फटने से दंपत्ति सहित चार झुलसे, भर्ती

बाराबंकी। मेंथा पेराई के दौरान अचानक टंकी फटने से दंपत्ति व दो दो बेटे गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में चारों को को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां सभी का उपचार चल रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के गौरा गजनी गांव निवासी रामकुमार अपनी पत्नी श्यामा पुत्र सोनई व अजय के साथ सोमवार की दोहपर करीब एक बजे गांव के ही निवासी राजाराम की पुरानी टंकी में मेन्था की फसल की पेराई कर रहे थे। इसी बीच टंकी में अचानक तेज धमाका होने से लोहे की चद्दर फट गयी। जिससे जिसके पानी व मेन्था पति, पत्नी व दोनों बेटों पर आ गिरा, जिससे चारों बुरी तरह झुलस गये। घटना से गांव में हड़कम्प मच गया और परिवार जन व आसपास के लोग आनन-फानन उपचार के लिए चारों को एक निजी अस्पताल लेकर गये जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया। झुलसे लोगों में सोनई की हालत गम्भीर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments