Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSदेवा पुलिस ने तिरपाल काट कर ट्रक से चोरी करने वाले तीन...

देवा पुलिस ने तिरपाल काट कर ट्रक से चोरी करने वाले तीन आरोपी दबोचे

  • सूचना के दूसरे दिन ही किया राजफाश, चोरी हुआ सामान बरामद

बाराबंकी। ई-रिक्शा पार्टस लेकर हरियाणा से आ रही ट्रक से 12 जून की रात जबरीकला के पास किसान पथ पर तिरपालकाट कर लाखों का सामान चोरों ने उड़ा दिया था। देवा पुलिस ने सूचना के दूसरे दिन ही तीन चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का सफल राजफाश किया। आरोपियों की निशांदेही पर चोरी हुए ई-रिक्शा पार्ट्स, अवैध तमंच व घटना के प्रयोग में लाई गई कार बरामद की गई है। तीनों आरोपी देवा क्षेत्र के निवासी हैं, जिसमें से एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है।

गोंडा के थाना वजीरगंज अंतर्गत खिरिया निवासी निखिल सिंह पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह ने देवा थाने में 18 जून को तहरीर दी थी। जिसमें बताया कि वह क्रिएशन्स ऑटो प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी धावा स्टेट नियर टाटा टेल्को लखनऊ में मैनेजर है। उनकी कंपनी के ई-रिक्शा पार्ट्स फरीदाबाद हरियाणा से एक ट्रक में रख कर लाया जा रहा था। 12 जून की रात 12.30 बजे देवा थाना क्षेत्र में किसान पथ पर जबरीकला बस स्टॉप के पास चालक हरिओम ट्रक खड़ा करके सो गया। सुबह उठे चालक ने देखा तो ट्रक का तिरपाल काट कर उसमें रखा सामान गायब था। प्रभारी निरीक्षक देवा अजय कुमार त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कर घटना की तुरंत जांच शुरू करवा दी थी।

स्थानीय निवासी ही निकले तीनों चोरी के आरोपीः सीसीटीवी फुटेज तथा मैनुअल इंटेजीजेंस की मदद से देवा पुलिस ने जांच करते हुए सूचना के दूसरे ही दिन तीन आरोपियों को रिट्स रिसॉर्ट, किसान पथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आदिल पुत्र बब्लू व बछराज पुत्र बाबूलाल देवा थाना के ग्राम हुसैनमऊ व सद्दाम अली पुत्र कुर्बान अली कस्बा देवा के मोहल्ला शेख-2 के निवासी हैं। जिनके कब्जे से पुलिस को फ्रंट लोगो लाइट, 04 पीस कंट्रोलर, 08 पीस कन्वर्टर, 08 पीस डीजिटल मीटर, पांच पीस फ्रंट ब्रेक वायर, 10 पीस हेड लाइट, 100 पीस जैली बुश, 100 पीस कमानी बुश, 10 सेट एलआर स्विच, 04 पीस मोटर 10 सेट वाइपर मोटर, 10 पीस मड गार्ड, 05 पीस नंबर प्लेट स्टैंड, 20 पीस फ्रंट, रिवर्स हॉर्न, 20 पीस राउंड इंडीकेटर, 07 पीस थ्रॉटल, . 31 पीस टायर व एक अवैध तमंचा मय जंदा कारतूस तथा घटना में प्रयोग की गई अर्टिगा कार बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद कार का प्रयोग आरोपी दो हजार रूपए प्रतिदिन के किराये पर लेकर कर रहे थे।

लाल-नीली बत्ती लगी एसयूवी कार से चोरी का सामान ले जाता था आदिलः पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी गैंग बना कर हाइवे पर खड़े ट्रकों को चिन्हित कर तिरपाल काट कर उसका सामान चोरी करते थे। जिसके उसे कम कीमत में बेंच दिया जाता था। प्रकाश में आया है कि ट्रकों से चोरी का सामान आदिल एसयूवी कार पर लाल-नीली बत्ती लगा कर ले जाते थे। इस मामले में आरोपी को गोसांईगंज से गिरफ्तार पुलिस ने जेल भी भेजा था। आदिल के खिलाफ लखनऊ जनपद तथा देवा थाने में कुल 08 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments