बाराबंकी। एक किशोरी का अपहरण कर तीन दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा रही है।
दरियाबाद थाने में तहरीर देकर एक पिता ने बताया कि शनिवार को रोजगार के चलते शनिवार को गांव से बाहर चला गया था। वापस आने पर घर में उसकी 15 वर्षीय पुत्री नहीं मिली। काफी तलाश और पूछताछ की लेकिन कहीं पता नहीं चला। जानकारी मिली कि टिकैतनगर के अरसंडा निवासी उजागर पुत्र रमेश के घर में उसकी पुत्री है, जब घर वालों के साथ खोजते हुए पिता उसके घर पहुंच तो वहां किशोरी मिली। आरोप है कि तीन दिन तक आरोपी ने घर में उसकी पुत्री को रख रखकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। आरोपित को हिरासत में लिया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाल मनोज सोनकर ने बताया कि पीड़िता को लेकर पिता आया थाने आया था। मामलें में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।