Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी ने तीन एसओ हटाए, पांच इंस्पेक्टर व 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र...

एसपी ने तीन एसओ हटाए, पांच इंस्पेक्टर व 16 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले

  • कार्यभार ग्रहण करने के बाद  पहली बार हुए 24 पुलिसकर्मियों के तबादले

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में पहली पर पुलिस कर्मियों के ट्रांसफर किए है। तीन प्रभारियों को हटाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि पांच इंस्पेक्टर व 16 दरोगा इधर से उधर कर दिए गए हैं, जिनमें लगभग डेढ़ दर्जन चौकी भारी व थानों के सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। एसी ने बताया कि थाना प्रभारियों की कार्यशैली व मिल रही शिकायतों के आधार पर फेरबदल किया गया है।

हैदरगढ़ के कोतवाल अजय प्रकाश त्रिपाठी, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, सफदरगंज के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह, लोनीकटरा के थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत का स्थानांतरण पुलिस लाइन किया है। जबकि फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह को सतरिख थाना प्रभारी, शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी संजीत कुमार सोनकर को फतेहपुर कोतवाल, न्यायालय सुरक्षा के प्रभारी अभिमन्यु मल्ल को हैदरगढ़ का कोतवाल, सतरिख के थानाध्यक्ष अमर चौरसिया को सफदरगंज का थानाध्यक्ष, जहांगीराबाद के थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य को लोनीकटरा का थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच के दुर्गा प्रसाद शुक्ला को जहांगीराबाद का नया थानाध्यक्ष बनाया है। इंस्पेक्टर अमित प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सुरक्षा प्रभारी, उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी को न्यायालय सुरक्षा, हरिप्रसाद उपाध्याय को दरियाबाद से फतेहपुर कस्बे का चौकी प्रभारी, बृजभान सिंह चंदेल को घुंघटेर की सैंदर चौकी से रामसनेहीघाट की हथौंधा चौकी प्रभारी, विष्णु कुमार शर्मा को हथौंधा से सैंदर भेजा गया है। कालिका प्रसाद को भगौली चौकी से लॉकप न्यायालय एवं अभियोजन कार्यालय का प्रभारी, त्रिलोकपुर के चौकी इंचार्ज विनय कुमार को भगौली, विजय गुप्ता को पुलिस लाइन से त्रिलोकपुर का चौकी इंचार्ज, गौरव अवस्थी को रामसनेहीघाट से दरियाबाद कस्बे का चौकी प्रभारी, राजकुमार पटेल को पुलिस लाइन से रामसनेहीघाट का एसएसआई, चंदा यादव को शहर की मंडी चौकी से देवा, पुलिस लाइन से रणजीत सिंह को कोतवाली शहर और शशांक पांडेय को मंडी चौकी इंचार्ज नियुक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments