Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअंतराष्ट्रीय योग दिवस: तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया...

अंतराष्ट्रीय योग दिवस: तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

  • सुबह सात बजे जीआईसी आडिटोरियम में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री

बाराबंकी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जिले में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसके लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार को योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम स्थल जीआईसी ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, मंच की साज-सज्जा, प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय तथा विद्युत आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं की गहनता से समीक्षा की।

प्रतिभागियों की सुविधा हेतु मैटिग, चिकित्सा सहायता, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था तथा आपात स्थिति आदि पर डीएम ने चर्चा की। आयोजन समिति को निर्देशित किया कि योगाभ्यास सत्र में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ही कार्यक्रम का संचालन सुनिश्चित किया जाए। सभी शैक्षिक संस्थानों, ब्लॉकों एवं नगरीय निकायों में भी योग के कार्यक्रम शनिवार को आयोजित होंगे। जिसमें आम जनमानस, छात्र-छात्राएं, अधिकारी, कर्मचारी एवं स्वयंसेवी संस्थाएं भाग लेंगी। डीएम के साथ एडीएम अरुण कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द कुमार तिवारी, ईओ नगर पालिका नवाबगंज संजय शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी मंत्री भी करेंगें प्रतिभागः जीआईसी ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व कारागार मंत्री सुरेश राही भी प्रातः 7 बजे प्रतिभाग करेंगे। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत भी विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगी। एमएलसी, विधायक व जिलाध्यक्ष सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments