शनिवार को खेत में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था शव
माता प्रसाद की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
बाराबंकी। शुक्रवार की रात खेत की रखवाली करने गए युवक की गला दबा कर हत्या की गई थी। जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। शनिवार को युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थतियों में विस्तर पर पड़ा मिला था।
लखनऊ के आईआईएम रोड निवासी 35 वर्षीय रामपाल पुत्र अरविंद लगभग 15 वर्षों से घुंघटेर के बजगहनी निवासी माता प्रसाद के घर रहता था। रात में गांव के बाहर खेतों में रखी छप्पर की झोपड़ी में रखकर खेतों की रखवाली करता था। प्रतिदिन की भांति 20 जून को अरविंद रात में खाना खाने के खेत में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक वापस न आने पर खेत देखने पहुंची माता प्रसाद की पुत्री कविता को अरविंद विस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला था। शव के हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अरबिंद की गला दबाने से हत्या करने की बात सामने आई है। बजगहनी निवासी माता प्रसाद की तहरीर पर घुंघटेर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि आशनाई के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है, यह केस पूरी तरह से ब्लाइंड है। माता प्रसाद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र घटना के अनावरण की उम्मीद है।