Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSखेत में लेटने गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

खेत में लेटने गए युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

  • लखनऊ के आईआईएम रोड निवासी है युवक, रात में रखवाली के लिए गया था खेत

  • 15 वर्षों से बजगहनी के माता प्रसाद के घर में रहता था

बाराबंकी। देर रात खेत की रखवाली करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। जिसके गले में घाव के निशान थे। जिससे आसपास के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ फतेहपुर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की बात कही है।

लखनऊ के आईआईएम रोड निवासी 35 वर्षीय रामपाल पुत्र अरविंद लगभग 15 वर्षों से घुंघटेर के बजगहनी निवासी माता प्रसाद के घर रहता था। रात में गांव के बाहर खेतों में रखी छप्पर की झोपड़ी में रखकर खेतों की रखवाली करता था। प्रतिदिन की भांति 20 जून को अरविंद रात में खाना खाने के खेत में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक वापस न आने पर खेत देखने पहुंची माता प्रसाद की पुत्री कविता को अरविंद विस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। रोती चिल्लाती हुई घर पहुंची कविता ने घरवालों को जानकारी दी। घर के सभी लोग दौड़ते हुए खेत पहुंचे। मृतक के गले के नुकीली घाव के निशान दिखाई पड़े। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिसकी सूचना लोगों ने घुंघटेर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगो में नुकीले धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की चर्चा है। जबकि पुलिस गले में किसी जानवर की दांत से काटने के निशान और नुकीले चीच लगने से मौत होने की आशंका जता रही है। सीओ जगतराम कनौजिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments