Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव

  • प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की बात आ रही सामने

बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका पाया गया। प्रेम प्रसंग में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव की जांच पड़ताल कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अगानपुर निवासी पप्पू पुत्र मिठाईलाल गुरुवार सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार उसे ढूंढने निकले। इस दौरान गांव के बाहर स्थित राजा की बाग में एक पेड़ में लोगों ने पप्पू का शव लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल रत्नेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments