बाराबंकी। छात्रावासों में अध्ययन हेतु प्रवेश के लिए जिले के सभी नौ छात्रावासों से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से 15 जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। जिसके लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को जरूरी दस्तावेजों के साथ छात्रावास के अधीक्षक के पास आवेदन जमा करना होगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ नीलम सिंह ने बताया कि विभाग ने जिले के 09 राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु संचालित है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के निवास हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होनी है। जिसके लिए छात्रावासों में अध्ययन के लिए रहने के इच्छुक छात्र-छात्रायें 15 जुलाई 2025 तक सम्बन्धित छात्रावास से प्रवेश फार्म लेकर जरूरी दस्तावेज के साथ अधीक्षक के पास आवेदन जमा कर सकते हैं।
अध्ययन के लिए छात्रावासों की क्षमता: राजकीय अनु०जाति छात्रावास (बालिका) दशहराबाग में 48, राजकीय छात्रावास जनेस्मा में 50, राजकीय छात्रावास सार्वजनिक हैदरगढ़ में 48, राजकीय छात्रावास ग्राम्यांचल, हैदरगढ़ में 48, हसवापुर में 48, मंगलपुर में 48, सिरौलीगौसपुर में 48, सफदरगंज में 48, रामनगर में 50 छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की क्षमता है।