Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसरयू नदी में बह रहे दो युवकों को जवानों ने स्टीमर से...

सरयू नदी में बह रहे दो युवकों को जवानों ने स्टीमर से किया रेस्कयू ”मॉक ड्रिल”

  • गुरुवार को संभावित बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन ने मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

  • सरयू नदी की तट पर बाढ़ से राहत और बचाव के लिए ग्रामीणों को किया गया प्रशिक्षित

बाराबंकी। बाढ़ संभावित क्षेत्र में गुरुवार को सरयू नदी के तट पर मॉक ड्रिल कर प्रशासन ने राहत बचाव की तैयारियों को परखा। साथ ही ग्रामीणों को बाढ़ से निपटने और सावधानी बरतने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा।

इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। रामनगर तहसील के पांडेयपुर बाढ़ शरणालय के पास चल रही माक ड्रिल के दौरान बताया गया कि हेतमापुर के पास अचानक सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी के तेज बहाव में दो युवक बह गए हैं। घटना की सूचना पर तत्काल पीएसी की फ्लड कंपनी के साथ एसडीएम विवेकशील व तहसीलदार विपुल सिंह मौके पर पहुंच गए। फ्लड कंपनी के जवानों ने स्टीमर से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंबुलेंस की मदद से दोनों युवकों को बेहोशी की हालत में चिकित्सा शिविर में ले गए, जहां डॉ. प्रदीप यादव की देखरेख में स्वास्थ्य टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस प्रदर्शन को देखने के लिए नदी के किनारे काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। बाढ़ शरणालय के सामने फॉयर ब्रिगेड की टीम ने रिहर्सल किया।

इस दौरान आग लगने की सूचना पर सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने के साथ ही आग से झुलसे एक युवक को इलाज के लिए स्ट्रेचर पर लेकर भागते दिखे। दमकल की टीम ने आग बुझाकर हालातों पर काबू पाया। एसडीएम रामनगर, विवेकशील यादव ने बताया कि मॉक ड्रिल में उन तैयारी को परखा गया कि यदि आपात स्थिति में लोग बाढ़ के पानी में फंस जाते हैं तो उन्हें कैसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उन्हें राहत पहुंचाई जा सकती है। सूरतगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने लोगों को जलजमाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने बाढ़ से बचाव में उपयोग के लिए लाइफ सेविंग जैकेट, मोटर बोट व नाव आदि के संचालन की भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर सीओ जगत कनौजिया, नायब तहसीलदार विजय प्रताप, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, बीईओ संजय रॉय, डॉ प्रणव श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी सुजीत सचान के साथ-साथ राजस्व विभाग, नाविकों व गोताखोरों की पूरी टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments