Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघर में घुस कर दबंगों का महिलाओं पर हमला, भर्ती

घर में घुस कर दबंगों का महिलाओं पर हमला, भर्ती

  • नाली पर पिलर बनाने का किया गया था विरोध, मुकदमा दर्ज

  • हमले में दो महिलाएं घायल, सीएचसी में चल रहा उपचार

बाराबंकी। नाली पर पिलर बनाने के विरोध पर दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं पर जानलेवा हमला करते हुए जानमाल की धमकी दी। हमले से दोनों महिलाओं के गंभीर चोट पहुंची हैं, जिनका उपचार सीएचसी सूरतगंज में चल रहा है। मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम फूलपुर निवासी दानिश पुत्र मो शोहराब ने बताया कि 26 जून को 11.30 बजे नाली पर विपक्षी सहाबुद्दीन पुत्र अली अहमद पिलर ढलवा रहे थे। जिसका विरोध किया गया तो सहाबुदीन, नियाजुदीन व जैनुदीन, सरफुददीन पुत्रगण सहाबुदीन व पुत्री सहनाज, पत्नी नाजिमा, जुवैदा जुवैदा पत्नी नसरूदीन व हलीम पुत्र सलीम सहित तीन चार अन्य लोगों ने हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोप है कि दबंगों ने उसकी मां और मौसी को गालियां देते हुए लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें भुक्तभोगी की मां का सिर फट गया और मौसी के पेट व पैर में चोटें पहुंची है। दोनों का उपचार सीएचसी सूरतगंज में चल रहा है। भुक्तभोगी की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments