दोनों बच्चों के साथ कोतवाली नगर पहुंची दादी ने दर्ज कराया आरोपी वहू व उसके प्रेमी पर मुकदमा
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारी की मौत के कुछ माह बाद ही उसकी पत्नी अपने दो नाबालिग बच्चों को छोड़ कर अपने आशिक के साथ लगभग एक करोड़ के जेवरात लेकर भाग गई। महिला के भाई ने जब उसके आशिक से संपर्क किया तो उसने पीछा करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की सास ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बहू व उसके आशिक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी अपने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। आठ माह पहले ब्लड कैंसर के चलते उसकी की मौत हो गई। जिसके बाद ज्वैलरी का व्यापार उसकी मां की देख रेख में व्यापारी का किशोर पुत्र संभाल रहा था। कोतवाली नगर में दी गई तहरीर देकर मृतक की मां ने बताया कि उसकी बहू के कुंवर हर्षित राजवीर के साथ अवैध सबंध थे। पौत्र चिकन पाक्स से ग्रसित होने के कारण दुकान पर कम बैठता था। आरोप है कि इसी का फायदा उठा कर उसकी बहू ने लॉकर में रखे लगभग एक करोड़ कीमती गहने चोरी कर अपने प्रेमी हर्षित राजवीर को दे दिए। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन बाद ठीक होने पर उसके पोते ने दुकान का लॉकर देखा तो उसमें रखे सभी गहने गायब मिले। जिस पर पोते ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। पीड़िता ने दावा किया कि फुटेज में बहू लॉकर से गहने निकालते दिख रही है। परिवार तथा मायके से लोगों के सामने पूछताछ हुई तो बहू ने गहने चोरी कर आशिक को देना स्वीकार किया, जिसके बाद उसने गहने वापस लाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता के अनुसार 28 जून को वह पूजा करने गई थी, वापस आने पर बहू घर में नहीं मिली और मोबाइल रखा था। पीड़िता ने बहू के भाई को बताया तो उसने राजवीर से संपर्क किया। आरोप है कि राजवीर ने धमकाया कि अगर हम लोगों का पीछा करोगे तुम लोगों की लाश का पता नहीं चलेगा। दोनों नाबालिक पौत्र और पोत्री के साथ कोतवाली नगर पहुंची पुष्पा देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली नगर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी बहू व उसके आशिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मासूम को छोड़ कर प्रेमी संग भागी महिला ने रचाई शादी
रामनगर कोतवाली के एक गांव के व्यक्ति का विवाह करीब पांच साल पूर्व सीतापुर की युवती से हुआ था। जिनका एक आठ माह का बच्चा भी हैै। तीन मई 20025 को पति जब घर पर नहीं था तो उसकी पत्नी दुधमुंहे पुत्र को छोड़कर भाग गई। वापस आने पर पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी बहराइच के बौंडी थाना के भौरी निवासी प्रवेश नामक युवक के साथ चली गई, यही नहीं उसकी पत्नी ने प्रवेश से दूसरी शादी भी कर ली। पीड़ित ने काफी प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो उसने आरोपित से मोबाइल फोन पर बात की तो वह फोन काल पर ही पीड़ित को धमकाने लगा। आखिरकार पीड़ित ने 29 जून को प्रवेश के खिलाफ नामजद तहरीर देकर अपनी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व धमकी देने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे की विवेचना कर रहे महादेवा पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला का पता लगाया जा रहा है।