Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअधिवक्ता पूजा दूबे को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

अधिवक्ता पूजा दूबे को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

बाराबंकी। अयोध्या रोड स्थित शालीमार मैनर सोसाइटी में रहने वाली अधिवक्ता पूजा दूबे ने सोसाइटी के कुछ लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोतवाली नगर में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि वह पिछले पांच महीने से सोसाइटी के आवारा कुत्तों को भोजन करा रही थीं, जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही थीं।

एफआईआर में ऋषभ सिंह, शेख अरबुद्दीन, कुलसुम खान समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पूजा दूबे ने बताया कि ऋषभ सिंह और उसके साथी उन्हें देखते ही अश्लील इशारे करते हैं, गालियां देते हैं और पीछा करते हैं। खुद को ‘मैनर का डॉन’ बताने वाला आरोपी खुलेआम गालीगलौज करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अकेली रहती हैं और इस वजह से सोसाइटी का कोई भी व्यक्ति डर के कारण उनका समर्थन नहीं करता। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments