बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर चौराहे के पास मंगलवार की शाम बाइक सवार ने एक महिला को ठोकर मार दी। हादसे में घायल महिला को सीएचसी बनीकोडर से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 10 दिन पूर्व दुर्घटना में घायल महिला ने उपचार दौरान दम तोड़ दिया।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के भवानीगंज निवासी 52 वर्षीय राम कुंवारी पत्नी राम कुंवर मंगलवार को अपने देवर पप्पू के के साथ सिद्धौर स्थित भैरवनाथ मंदिर का मेला देखने गई थी। जहां से वह शाम 3 बजे साइकिल से वापस घर लौट रही थी। अयोध्या हाईवे पर मोहम्मदपुर के पास राम कुंवारी पैदल सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को ठोकर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। देवर ने स्थानीय लोगों की मदद से एबुलेंस बुला कर भाई को सीएचसी बनीकोडर पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
इलाज दौरान हुई घायल की मौतः वहीं कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिबाद निवासी 66 वर्षीय सुमन उर्फ सुमगा पत्नी संतराम 21 जून को हैदरगढ़-बाराबंकी रोड पर वसियामऊ पेट्रोल पंप के ठंपर ने ठोकर मार दिया था। हादसे में घायल महिला को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां से चिकित्सकों ने महिला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। स्वस्थ न होने पर परिजन महिला को ट्रामा सेंटर से 01 जुलाई को घर लेकर आ गए। 01 जुलाई की रात 11 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।