गंभीर स्थिति में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी। धान रोपाई के लिए नहर के पानी को लेकर कुछ किसानों में कहासुनी शुरु हो गई। इस दौरान एक किसान पर अचानक फावड़े से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। इतना नहीं उसे ट्रैक्टर से कुचलने का भी प्रयास किया गया। परिजन पीड़ित को गंभीर अवस्था में सीएचसी बड़ा गांव लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सफदरगंज निवासी अमित कुमार मसौली पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह कस्बा बड़ागांव अपने खेत में धान रोपाई करने गया था। खेत में नहर से पानी आ रहा था। मसौली के डेढ़वा निवासी अमित कुमार, आकाश कुमार ने अपने खेत में पानी काट लिया। विरोध करने पर अमित पर फावड़े से हमला कर दिया। ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ागांव ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है