281 ग्राम अवैध मारफीन के साथ स्कूटी भी हुई बरामद
बाराबंकी। मसौली पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस को 281 ग्राम अवैध मारफीन के साथ एक स्कूटी भी बरामद हुई है। चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
मादक पदार्थ की तस्करी के आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को मसौली पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में 281 ग्राम अवैध मारपीन के साथ चार आरोपियों को धरौली तिराहा से दबोच लिया। पकड़े आरोपियों की पहचान मसौली थाना के मो0 सालिम पुत्र मो0 आदिल निवासी मो0 मस्तान नगर, मैनुद्दीन उर्फ सारिक पुत्र फखरूद्दीन, मो0 कैफ पुत्र निसार वारिस निवासी मो0 कटरा, मो0 उजल पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी ग्राम शाहपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों से मारफीन खरीदकर आसपास के क्षेत्रोें में बेंच कर अपने शौंक पूरा करते थे। अन्य वांछितों की भी पुलिस तलाश में लगी है। चारों के कब्जे से मारफीन के साथ स्कूटी भी बरामद हुई है। मसौली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।