Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिला कारागार में 30 अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने के निर्देश

जिला कारागार में 30 अतिरिक्त सीसीटीवी लगाने के निर्देश

  • डीजी कारागार ने जिला कारागार का निरीक्षण कर परखी व्यवस्था

बाराबंकी। डीजी कारागार ने शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण यहां की सुरक्षा, साफ-सफाई व बंदियों तथा कैदियों को मिल रही सुविधाओं का जाना परखा। इसके साथ गुणवत्ता की परख के लिए भोजन भी किया। पुख्ता निगरानी के लिए बैरकों व अन्य स्थानों पर 30 सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिये।

महानिदेशक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश पीसी मीना ने शनिवार की सुबह कारागार का निरीक्षण किया। वह सुबह करीब पौने 11 बजे जिला कारागार पहुंचे। यहां पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला बैरक, बंदियों का बैरक, हाईिसक्यूरिटी बैरक, कंट्रोल रूम, पाकशाला, जेल अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कराए जा रहे कार्य, बच्चों व किशोर की बैरक आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पुरानी बैरकों को तोड़वा कर नई बैरकों के निर्माण कराने के निर्देश दिये। निगरानी बढ़ाने के लिए 30 अतिरिक्त सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिये। यह सीसीटीवी बैरकों में भी लगाई जाएंगी। बंदियों व कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए उन्होंने पाकशाला का भोजन भी किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में सिन्दूर का पौधा भी लगाया। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक कारागार अयोध्या परिक्षेत्र शैलेंद्र कुमार मैत्रेय भी मौजूद रहे। निरीक्षक के दौरान मौके पर कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार, जितेंद्र कुमार तिवारी, कारापाल राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments