एमएलसी के प्रयास से संभव हुआ कार्य, 10केवीए हाईब्रिड ऑफ ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट होगा स्थापित
बाराबंकी। राजकीय जिला पुस्तकालय को मॉडल लाइब्रेरी बनाने में जुटे एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल अथक प्रयास से अब 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी। इसके लिए 10 केवीए का हाईब्रिड ऑफ ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट स्थापित किया जायेगा।
पुस्तकालय में अध्यनन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को वातानुकूलित माहौल और 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए एमएलसी अवनीश पटेल ने काफी प्रयास किया। एमएलसी ने सीएसआर फंड से 10 केवीए का हाईब्रिड ऑफ ग्रिड सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड से अनुरोध किया था। कंपनी से अनुमति मिलने के बाद 24 घंटे आपूर्ति का रास्ता साफ हो गया।
08 से 08 खुलता है पुस्तकालय: जिला महिला अस्पताल के सामने स्थित राजकीय जिला पुस्तकालय हजारों विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं व पाठकों का अध्ययन का केंद्र है। पुस्तकालय सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे खुला रहता है। विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए एमएलसी ने विधायक निधि से ए.सी., इंटरनेट सुविधा,कंप्यूटर, प्रिंटर इत्यादि की व्यवस्था पूर्व में कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि 10 केवीए का हाइब्रिड ऑफ लाइन सोलर प्रोजेक्ट स्थापित होने से अध्ययनरत विद्यार्थियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सुविधा मुहैया होगी,जिससे हजारों विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के इस केंद्र की उपयोगिता और सुदृढ़ हो जाएगी।उनके अनुरोध पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा सहमति प्रदान करने के लिए जिला प्रभारी ने संस्थान को धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने बताया कि सोलर प्रोजेक्ट इसी माह में स्थापित हो जाएगा