Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसड़क हादसे में किसान सहित चार की मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में किसान सहित चार की मौत, मचा कोहराम

बाराबंकी। रामनगर, फतेहपुर एवं मसौली थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किसान सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों के पोस्टमार्टम कराए।

बहराइच हाइवे पर थाना व कस्बा मसौली के पशुबाजार के पास हुआ। यहां रामनगर थाना के अतरौली बिलखिया निवासी विजय यादव (35)अपने साथी गौरा चक के संदीप यादव (21)के साथ बाराबंकी से बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक किया और फिर राग साइड कट मार दिया। इससे विजय का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा रामनगर थाना के नचना के पास शनिवार की रात 12 बजे पिकअप व ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक कोतवाली नगर हड़ौरा गांव निवासी अनिल मिश्रा (40) की मौत हो गई। इस बीच फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उजरवारा निवासी पिंटू(42)शनिवार को शाम को पैदल घर को जा रहे थे। इस दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रहे कंधा निवासी बाइक सवार ऋषभ ने ठोकर मार दी। पिंटू की मौत हो गई। वहीं सुबेहा थाना के तेजी का पुरवा गांव निवासी शत्रोहन को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ठोकर मार दी। पुलिस ने चारों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments