Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपैसा कमाने के लिए सरकार बनाती है बड़ी-बड़ी योजनाएं-गौरव

पैसा कमाने के लिए सरकार बनाती है बड़ी-बड़ी योजनाएं-गौरव

  • मसौली ब्लॉक के गांवों में आयोजित पीडीए पंचायत में बोले जैदपुर विधायक

बाराबंकी। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में सारी समस्याओं की जड़ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अपराध लगातर बढ़ता जा रहा है। हत्या, लूट और महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कानून व्यवस्था पर सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। भाजपा हटेगी तभी कानून व्यवस्था में सुधार होगा।

उक्त उदगार मसौली ब्लाक के टेरा दौलतपुर, भंयारा, मेढिय, मसौली, बडागांव, धरौली, जकरिया व बासा ग्राम में पीडीए पंचायत के अंतर्गत उपस्थित लोगों में पीडीए पर्चा वितरित समय जैदपुर विधायक गौरव रावत ने कही।

विधायक ने आगे कहा कि हर योजना और काम में भ्रष्टाचार और लूट है। यह सरकार भ्रष्टाचार के जरिए पैसा कमाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाती है और अपने लोगों से लूट कराती है। उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन इसका जीता-जागता उदाहरण है। मंहगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। भाजपा की गलत नीतियों से गरीब और गरीब होता जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। सरकारी स्कूल बंद किये जा रहे है। छात्र और अभिभावक बेबस है। सरकारी अस्पतालों में दवा इलाज नहीं मिल पाता है। इस सरकार ने अस्पतालों की दुर्दशा कर दी। मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप सुविधाएं नहीं है। सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। जब तक भाजपा सत्ता में रहेगी तब तक राज्य की हालत खराब होती रहेगी। भाजपा समाज में झूठ और नफरत फैलाती है। झूठ फैलाकर विरोधियों को बदनाम करती है। नफरत फैलाकर समाज में दूरियां बढ़ाती है। भाजपा का सच से कोई सम्बंध नहीं है। भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर है। बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी है। पार्टी कार्यकर्ता भाजपा से पूरी तरह सजग रह कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये।

कार्यक्रम में मसौली ब्लाक प्रमुख रईस आलम, विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद सानू, ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, ओमचंद यादव,रिजवानसंजय,मुन्नाकिदवई,मोहम्मद सलमान,मो० फारूक, शरीफ प्रधान, शमशेर रावत प्रधान, ताजुद्दीन अंसारी, रिजवान जकरिया,रंजीत वर्मा, नाजिम अली, कामिल अली, यश कुमार, शाहिद समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments