Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशराब पिलाकर युवक की हत्या मामले में तीन नामजद

शराब पिलाकर युवक की हत्या मामले में तीन नामजद

  • मृतक की बहन की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी। शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पीट-पीट कर हुई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है। मसौली पुलिस ने मृतक की बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नहीं चला रहा है।

मसौली थाना के ग्राम कजियापुर निवासी श्यामू यादव की 13 जुलाई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। श्यामू की बहन ने आरोप लगाया था कि गांव के द्वारिका प्रसाद यादव ने कुछ समय पहले श्यामू का तीन हजार में मोबाइल खरीदा था, जिसके 15 सौ रुपये नहीं दिए थे। इसी रुपये के विवाद में द्वारिका ने व सुशील यादव और कल्लू वर्मा के साथ साजिशन श्यामू को शराब में जहर मिलाकर पिलाया, इसके बाद उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसे घर छोड़कर चले गए। जिससे बाद उसकी मौत हाे गई थी। यही नहीं, आरोपित इसके बाद घरों में ताला लगाकर भाग गए हैं। सीओ रामनगर गरिमा पंत, मसौली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर पीड़ित बहन का बयान लिया था।

एसएचओ मसौली सुधीर सिंह ने बताया कि मृतका ने शक के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा कराया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और विसरा सुरक्षित रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments