बाराबंकी-बहराइच रोड पर कटियारा गांव के पास सुबह 11 बजे हुए हादसा
बाराबंकी। रामनगर-बहराइच मार्ग पर सुबह 11 बजे रोडवेज बस और ऑटो में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में आटो चालक सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों की एक हालत गंभीर बताई जा रही है, चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं घटना के बाद लंबा जाम लगा गया।
रामनगर-बहराइच मार्ग पर कटियारा गांव के पास रूपईडीहा से कानपुर जा रही रोडवेज बस और रामनगर सवारी लेकर जा रहे ऑटो में सोमवार की सुबह 11 बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। भीषण टक्कर से आटो छतिग्रस्त होकर पिचक गया जिसमें 30 वर्षीय आटो चालक आलम पुत्र तसव्वर तथा आजमगढ़ जिले के 25 वर्षीय विजय पंस गया। वहीं ठोकर लगने से आटो में सवार कटियारा निवासी प्रदुम्न उछल कर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस जब तक फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाली तब तक उनकी मौत हो गई। किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। वहीं घायल को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा। जहां से चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
ऑटो रुपईडीहा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में आमने से भिड़ गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद लंबा जामः हादसे के बाद रामनगर-बहराइच मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन ठप होने से लंबा जाम लग गया। रामनगर पुलिस को यातायात बहाल कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया।
कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि ऑटो में तीन लोग सवार थे। टक्कर में दो की मौत हुई है। एक युवक घायल है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।